इन दिग्गज खिलाड़ियों को दिल्ली ट्रायल्स में मिली हार, युवा खिलाड़ियों के सामने टेके घुटने, उठने लगे सवाल

By   - 02/09/2021

हर खिलाड़ी का एक वक्त होता है जब वो आसमान की उंचाइयों को छू रहा होता है, तब इन खिलाड़ियों की चारों तरफ चर्चा होती है। उस समय खिलाड़ियों का आत्मविश्वास उनके चेहरे पर दिखाई देता है, लेकिन असली इम्तिहान तब शुरू होता है जब करियर नीचे की तरफ जा रहा हो। भारतीय कुश्ती में भी कुछ ऐसे नाम है जिन्होंने अपने समय में खूब नाम कमाया लेकिन अब आत्मविश्वास की कमी इनके चेहरे पर दिखाई देती है। world wrestling championship, wwc 2021, vinesh phogat, pooja dhanda, narsingh yadav, sakshi malik

देखें वीडियो-

साक्षी मलिक (Sakshi malik)

साक्षी मलिक

रियो ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट और कुश्ती में भारत की पहली ओलंपिक मेडल जीतने वाली महिला साक्षी मलिक को  दिल्ली के ट्रायल्स में मनीषा के हाथों पहले ही राउंड में 6-3 से हार का सामना करना पड़ा।
इस बात में कोई शक नहीं है कि साक्षी मलिक ने इस खेल में बड़ी उंचाइयों को छूआ है. साक्षी के नाम कॉमनवेल्थ खेलों में दो मेडल है। एशियन चैंपियनशिप में भी इनके नाम चार मेडल हैं। साक्षी मलिक की उम्र 28 साल हो चुकी है। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक के लिए भी साक्षी क्वालीफाई नहीं कर पाई थी और अब वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए दिल्ली में हुए ट्रायल्स में पहले ही राउंड में मनीषा के हाथों मिली हार के बाद उनके फैंस जरूर थोड़े चिंतित होंगे।

ये भी पढ़ें- World Wrestling Championship Throwback: पिछली बार कैसा था भारत का प्रदर्शन, जानिए इस बार किन खिलाड़ियों पर होगा दारोमदार

नरसिंह यादव (Narsingh Yadav)

नरसिंह यादव

2010 दिल्ली कॉम्नवेल्थ खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले नरसिंह यादव को भी दिल्ली में हुए वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के ट्रायल्स में हार का सामना करना पड़ा। 2010 में इनका करियर अपने चरम पर था उसी साल एशियन चैंपियनशिप में भी उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा 2015 वर्ल्ड चैंपियनशिप में इनके नाम एक ब्रॉन्ज मेडल है। इतने सारे मेडल जीतने के बाद ट्रायल्स में इनके चेहरे पर आत्मविश्वास तो जरूर था लेकिन युवा खिलाड़ी गौरव बालियान के सामने नरसिंह बेबस नजर आए। गौरव बालियान ने 79 किग्रा फ्री-स्टाइल कुश्ती में रेलवे के पहलवान प्रीतम और महाराष्ट्र के पहलवान नरसिंह यादव को हराया। सुशील कुमार के साथ हुए झगड़े में इनका नाम मीडिया में खूब आया था। अपने करियर को नरसिंह कितना और आगे तक ले जा सकते हैं इस बात पर अब चर्चा होनी शुरू हो चुकी है।

पूजा ढांढा (Pooja dhandha)

पूजा ढांडा

हरियाणा की इस पहलवान का नाम भी एक समय खूब सुर्खियों में रहता था। इन्होंने 57 किलोग्राम वेट कैटेगिरी में 2018 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसके अलावा 2018 में गोल्ड कोस्ट में हुए कॉम्नवेल्थ खेलों में पूजा ने सिल्वर मेडल जीता था, लेकिन दिल्ली में वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए हुए ट्रायल्स में सरीता ने फाइनल्स में 7-0 से हराकर एक बार फिर से उनके बड़े मंच पर जाकर अपने आप को साबित करने के सपने को तोड़ दिया। world wrestling championship, wwc 2021, vinesh phogat, pooja dhanda, narsingh yadav, sakshi malik

विनेश फोगाट( Vinesh Phogat)

विनेश फोगाट

विनेश फोगाट भारत की पहली ऐसी महिला पहलवान बनीं थी जिन्होंने कॉमनवेल्थ औऱ एशियन चैंपियनशिप दोनों में गोल्ड मेडल हासिल किया था, लेकिन चोट इनका भी पीछा नहीं छोड़ती है, दिल्ली में वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए हुए ट्रायल्स में विनेश ने शुरूआत अच्छी की थी लेकिन ऐसा लगा मानों फिटनेस को लेकर अभी भी कोई दिक्कत है। दूसरे राउंड के लिए मैट पर नहीं आई विनेश के लिए अब आगे की राहें उनके फिटनेस पर ही डिपेंड करेगी। 2016 रियो ओलंपिक में भी चोट के कारण विनेश को बाहर होना पड़ा था। अर्जुना अवार्डी विनेश फोगाट हरियाणा के भिवानी जिले की रहने वाली है। विनेश फोगाट देश के लिए कुछ 13 मेडल जीत चुकी हैं. एशियन गेम्स में विनेश के नाम एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल है। दो कॉमनवेल्थ मेडल विनेश के नाम है। एशियन चैंपियनशिप में विनेश की धाक है। यहां कुल 7 मेडल इनके नाम है। world wrestling championship, wwc 2021, vinesh phogat, pooja dhanda, narsingh yadav, sakshi malik

Leave a Comment